फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

Sun, 12 Nov 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना पुलिस ने महिला का गला दबाकर व चाकू मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला बदायूं के गांव पडरिया हाल किरायेदार सैनी मोहल्ला धारूहेड़ा निवासी बब्लू सैफी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि यूपी के जिला बदायूं के गांव अहमद नगर निवासी शेर मोहम्मद ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी फातमा की शादी करीब 15 वर्ष पहले यूपी जिला बदायूं के गांव पडरिया निवासी बब्लू सैफी से हुई थी। उसका दामाद बब्लू सैफी अपने परिवार सहित सैनी मोहल्ला धारूहेड़ा में किराये पर रहता था और वेल्डिंग का काम करता था। आरोप है कि उसका दामाद नशे का आदि था और नशे में होकर उसकी बेटी फातमा के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार को बब्लू सैफी का फातमा के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि बब्लू सैफी ने पहले दुपट्टे से फातमा का गला घोंट दिया था और चाकू लेकर गले पर मार दिया। गले पर चाकू लगने से फातमा की मौत हो गई थी। इस पर पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें