फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंपनी कर्मचारी ने जहर खाकर की आत्महत्या

Sun, 12 Nov 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बे में एक कंपनी कर्मचारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने दो लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के गांव खातोदड़ा निवासी रोहित (22) आईटीआई करने के बाद पिछले 8 माह से धारूहेड़ा की एक कंपनी में काम कर रहे थे। रोजाना की तरह बीते दिन भी वह कंपनी में ड्यूटी पर आये थे। इसी दौरान कंपनी के पास उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कस्बा भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने उनकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। साथ ही इसकी सूचना रोहित के परिजनों को दी। रोहित के भाई मोहित ने बताया कि उनके भाई की जेब से मिले सुसाइड नोट में मौत के लिए अमित उर्फ मिंटा व सतीश को जिम्मेदार ठहराया गया है। दोनों ही उनके गांव खातोदड़ा के रहने वाले हैं। रोहित ने सुसाइड नोट में लिखा कि ‘मेरा कोई रुपये नहीं मांगता। अमित (मिंटा) और सतीश दोनों ने मेरा और मेरे पापा को मारने की धमकी देकर मेरे से साढ़े 7 लाख रुपये ऑनलाइन एप बेट महादेव में डलवा लिए और पैसे मांग रहे हैं। मैं उनको नहीं दूंगा तो मेरे पापा को मार देंगे और किसी को बताऊंगा तो मेरे को भी मार देंगे। इसलिए मैं मर रहा हूं। साढ़े 5 लाख तो मेरे पापा के खाते से महादेव में डाल दिए और मम्मी और भाई के खाते से भी काफी पैसे डाल दिए। गांव खातोदड़ा रोहित’।

सूचना के बाद अस्पताल पहुंची सेक्टर-6 थाना पुलिस को परिजनों ने रोहित का सुसाइड नोट सौंपते हुए दोनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें