फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रेनों में 31 मई तक अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे डिब्बे

Fri, 02 May 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 33रेवाड़ी अनाज मंडी रेलवे स्टेशन की तरफ से गुजर रही ट्रेन। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में अस्थायी रूप से डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी ट्रेन, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर एक्सप्रेस, दिल्ली कैंट -बठिंडा-दिल्ली कैंट ट्रेन, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन में 2 से 30 मई और हरिद्वार से 3 से 31 मई तक अस्थायी रूप से डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। मदार-रेवाड़ी-मदार ट्रेन में 31 मई तक 5 द्वितीय साधारण, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा में 31 मई तक 5 साधारण श्रेणी, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा 1 से 31 मई तक 5 साधारण श्रेणी, रेवाड़़ी -फुलेरा-रेवाड़़ी रेलसेवा में 31 मई तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी। जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर ट्रेन में 1 से 31 मई तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन

बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन में 31 मई तक 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 31 मई और उदयपुर सिटी से 2 मई से 1 जून तक 1 सेकंड एसी व 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 1 से 31 मई तक और अमृतसर से 1 जून तक 1 द्वितीय शयनयान के डिब्बे, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 31 मई और अमृतसर से 1 जून तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें