फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रेनों में अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे डिब्बे

Mon, 04 Aug 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 2 सितंबर तक कई ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मदार, रेवाड़ी, फुलेरा, जयपुर आदि स्टेशनों की लोकल पेसेंजर रेलसेवाओं में 31 अगस्त तक प्रत्येक में 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजमेर-अमृतसर में अजमेर से 30 अगस्त, अमृतसर से 31 अगस्त तक 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा बढ़ेगा। अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर 30 अगस्त 1 एसी कुर्सीयान, 1 द्वितीय कुर्सीयान डिब्बा बढ़ेगा। जयपुर-दिल्ली कैंट जयपुर से 31 अगस्त, दिल्ली कैंट से 2 सितंबर तक 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा बढ़ेगा। शशि किरण ने बताया कि इस अस्थायी डिब्बा वृद्धि से यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और विशेषकर भीड़भाड़ वाले समय में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें