रेवाड़ी। बीएसएनएल ने नए उपभोक्ताओं के लिए विशेष फ्रीडम प्लान पेश किया है। इसमें उपभोक्ता हाल ही में शुरू हुई बीएसएनएल 4जी सेवाओं का मात्र एक रुपये में एक महीने तक अनुभव ले सकते हैं।
इस प्लान के अंतर्गत ग्राहकों को मुफ्त सिम उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें उपभोक्ता एक महीने तक प्रतिदिन 2 जीबी डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। यह ऑफर 1 से 31 अगस्त तक उपलब्ध है।
हरियाणा दूरसंचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक अमित सिंगल ने बताया कि ग्राहकों के लिए बीएसएनएल की 4जी सेवाओं का अनुभव उठाने के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने यह भी बताया कि बीएसएनएल ने हाल ही में पूरे हरियाणा में 2250 से ज्यादा टावरों से स्वदेशी 4जी सेवाओं का शुभारंभ किया है।
इस विशेष ऑफर का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता बीएसएनएल के अधिकृत चैनल पार्टनर या निकटतम बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।