संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने 12 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 22471/22472 बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से 1 से 30 अप्रैल और दिल्ली सराय से 3 अप्रैल से 2 मई तक 1 सेकण्ड एसी व 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे। गाड़ी संख्या 20473/20474 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय में दिल्ली सराय से 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक और उदयपुर सिटी से 2 अप्रैल से 1 मई तक 1 सैकण्ड एसी व 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।
गाड़ी संख्या 14707/14708 बीकानेर-दादर-बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से 1 अप्रैल से 30 अप्रैल और दादर से 2 अप्रैल से 01 मई तक 1 द्वितीय शयनयान का डिब्बा बढ़ेगा। गाड़ी संख्या 19611/19614 अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 2 से 30 अप्रैल और अमृतसर से 3 अप्रैल से 1 मई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 2 से 30 अप्रैल तक और अमृतसर से दिनांक 3 अप्रैल से 1 मई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 12065/12066 अजमेर-दिल्ली राय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 1 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 19701/19702 जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक और दिल्ली कैंट से 3 अप्रैल से 2 मई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 14717/14718 बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक एवं हरिद्वार से 3 अप्रैल से 1 मई तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 12988/12987 अजमेर-सियालदाह-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सियालदाह से 2 अप्रैल से 1 मई तक 1 फर्स्ट मय सेकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 19620/19619 रेवाडी-फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 09632/09631 रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी ट्रेन 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 19622/19621 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 09635/09636 जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर रेलसेवा में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।