फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चार जोड़ी ट्रेनों में आज से बढ़ाए जाएंगे डिब्बे

Sun, 16 Mar 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चार जोड़ी ट्रेनों में 16 मार्च से अस्थायी रूप से डिब्बे बढ़ाएगा। इससे त्योहार के सीजन में आने-जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी।
ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 12458/12457 बीकानेर - दिल्ली सराय - बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से 16 मार्च और दिल्ली सराय से 18 मार्च को अस्थायी रूप से 1 थर्ड एसी श्रेणी का डिब्बा बढ़ाया जाएगा। गाड़ी संख्या 22422/22421 जोधपुर - दिल्ली सराय - जोधपुर ट्रेन में जोधपुर से 18 मार्च और दिल्ली सराय से 17 मार्च को 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 22471/22472 बीकानेर - दिल्ली सराय - बीकानेर ट्रेन में दिल्ली सराय से 16 व 17 मार्च को 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20474/20473 उदयपुर - दिल्ली सराय - उदयपुर ट्रेन में उदयपुर से 16 मार्च को 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें