फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बरेली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन में बढ़ाए जाएंगे डिब्बे

Sat, 13 Jul 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बरेली-भुज-बरेली (2 जोड़ी) आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों की संरचना में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 14311/14312 बरेली-भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन का बरेली से 23 नवंबर और भुज से 26 नवंबर से 3 थर्ड एसी के स्थान पर 2 साधारण श्रेणी व 1 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी का डिब्बा लगाया जाएगा। इस परिवर्तन के बाद इस ट्रेन में 1 सेकेंड एसी, 2 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनोमी, 10 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पॉवरकार के साथ कुल 20 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14321/14322 बरेली-भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन का बरेली से 24 नवंबर और भुज से 24 नवंबर से 3 थर्ड एसी के स्थान पर 2 साधारण श्रेणी व 1 थर्ड एसी इकोनामी श्रेणी डिब्बे लगाये जा रहे हैं। इस परिवर्तन के बाद इस ट्रेन में 1 सेकेंड एसी, 2 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनामी, 10 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, पॉवरकार एवं 1 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें