सीएम सैनी ने रेवाड़ी में जनसभा को किया संबोधित
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए जनता के साथ अपनी सरकार के मजबूत रिश्ते को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसी एक जाति की नहीं, बल्कि प्रदेश की पौने तीन करोड़ जनता की सरकार है। सीएम सैनी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने केंद्र में 11 साल पूरे किए हैं। इस रैली की भीड़ बता रही है कि हमारा रिश्ता राजनीतिक नहीं, बल्कि दिल से दिल का है। लोगों ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार को नकारकर राष्ट्रवाद को चुना है। हम आपके विश्वास पर खरा उतरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
रेवाड़ी वीरों की धरती
रेवाड़ी की ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित करते हुए सीएम ने कहा यह कोई साधारण धरती नहीं है। यह वीरों की भूमि है, जहां राव तुलाराम जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों के दाँत खट्टे किए थे।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रैली में स्थानीय मुद्दों पर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा, "बरसात के मौसम में भिवाड़ी की औद्योगिक इकाइयों का गंदा पानी धारूहेड़ा में आता है। हमने इसके लिए रैंप बनवाया था, लेकिन तिजारा के कुछ लोगों ने इसे तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने बाबा बालक नाथ को चेतावनी देते हुए कहा कि बांध में किसी भी तरह की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।