फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी पहुंचे सीएम नायब सैनी: यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, बोले- न नशा करेंगे, न नशा बिकने देंगे

Sun, 06 Sep 2026 10:51 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पांच किलोमीटर की रन फॉर ऑल हो या 10 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़, इसमें शामिल युवाओं का हर कदम नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार है। मैराथन का संदेश स्पष्ट है- नशे से जंग, रेवाड़ी के संग।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का संदेश देने के लिए रविवार को रेवाड़ी में आयोजित यूथ मैराथन में हजारों युवाओं ने दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं के जोश की सराहना करते हुए कहा कि उनका उत्साह प्रमाण है कि रेवाड़ी ने नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच किलोमीटर की रन फॉर ऑल हो या 10 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़, इसमें शामिल युवाओं का हर कदम नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार है। मैराथन का संदेश स्पष्ट है- नशे से जंग, रेवाड़ी के संग। उन्होंने कहा कि यह दौड़ जनजागरण की ऐसी यात्रा है, जिसकी गूंज पूरे हरियाणा में सुनाई देगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने नशे की समस्या को हरियाणा के परिवारों के दर्द और युवाओं के भविष्य से जोड़कर देखा है। नशे के खिलाफ कार्रवाई, जागरूकता, उपचार और पुनर्वास, चारों स्तरों पर व्यवस्था मजबूत की गई है। नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित की गई है। प्रदेश में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की स्थापना भी की गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ एक्शन प्लान-2029 पर आगे बढ़ रही है। प्रदेश में पीड़ितों के पुनर्वास के लिए 160 नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं। ग्राम और वार्ड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक मिशन टीमों का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा उदय सामुदायिक जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 2485 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 16 लाख 61 हजार लोगों ने भाग लिया। सरकार ने युवाओं के लिए शिक्षा, खेल, कौशल, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशा मुक्त युवा, नशा मुक्त हरियाणा अभियान से जुड़ें। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी से उठा संकल्प पूरे प्रदेश में गूंजना चाहिए- न नशा करेंगे, न नशा बिकने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें