फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हाफ मैराथन आज, नशे से जंग रेवाड़ी के संग के लिए दौड़ेंगे प्रतिभागी

Sat, 05 Sep 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी हॉफ मैराथन की तैयारियों का जायजा लेते डीसी अभिषेक मीणा व अन्य अ​धिकारी। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 6 सितंबर को तुलाराम स्टेडियम से राज्यस्तरीय हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया। मैराथन में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हाफ मैराथन को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए हैं। मैराथन रूट की मरम्मत, मेन स्टेज प्रबंधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर-बैनर, पार्किंग व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई व्यवस्था आदि व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि हाफ मैराथन के तहत विजेताओं के सम्मान में राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि मैराथन को दो श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी में 10 किलोमीटर रन और दूसरी श्रेणी 5 किलोमीटर की रन फॉर फन होगी। प्रथम श्रेणी में 10 किलोमीटर रन में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 10 किलोमीटर रन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को क्रमशः एक लाख, 51 हजार व 21 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा।
6 सितंबर की सुबह मैराथन का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह राव तुलाराम स्टेडियम के एंट्री गेट से करेंगे। मैराथन राव तुलाराम स्टेडियम से शुरू होकर अभय सिंह चौक, राजेश पायलट चौक होते हुए गढ़ी बोलनी रोड, जीएलएस स्कूल यू-टर्न होते हुए वापस राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में पहुंचेगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
मैराथन कार्यक्रम के दौरान राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में सांस्कृतिक मंच सजेगा जिस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के लोक कलाकार विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के उद्देश्यों से भी अवगत कराते हुए हरियाणवी कला एवं संस्कृति का जलवा बिखेरेंगे और प्रतिभागियों में जोश व उत्साह का संचार करेंगे। कार्यक्रम में कलाकार सत्येन लांबा, नवीन पुनिया सहित अन्य लोक कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

प्रतिभागियों को किट का वितरित किया
डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा व एडीसी राहुल मोदी ने रेवाड़ी हॉफ मैराथन को लेकर शनिवार को प्रतिभागियों को एक्सपो में किट का वितरण किया। रेवाड़ी हॉफ मैराथन में भागीदारी कर रहे प्रतिभागी धावक राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी से अपनी-अपनी हॉफ मैराथन से संबंधित किट प्राप्त कर सकते हैं ताकि उन्हें रविवार 6 सितंबर को आयोजित होने वाली हॉफ मैराथन में सक्रिय भागीदारी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें