फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने मार छापा, चार हजार किलो मिठाई बरामद

विज्ञापन
सैंपल को पैक करते सीएम फ्लाइंग टीम के सदस्य। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ रोड स्थित राधा-कृष्ण कॉलोनी में स्थित एक मिठाइयों के स्टोर पर सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रेड कर एक गोदाम में रखी चार हजार किलो मिठाइयों को बरामद किया। ये मिठाई त्योहारी सीजन में बेचने के लिए रखी गई थी। इसके अलावा भारी मात्रा में खोया और अन्य खाद्य सामग्री भी जब्त की गई है। मौके से खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिठाइयों सहित अन्य पदार्थों के नूमने भरे है तथा सभी को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग को राधा-कृष्ण कालोनी में मिठाइयों व खोया के भारी मात्रा में स्टाक करने की सूचना मिली थी। वीरवार को डीएसपी विरेंद्र सिंह के निर्देश पर एसआई सांवलराम, एसआइ रामपाल व एसआई सतबीर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सचिन शर्मा की टीम ने कालोनी में स्थित गोदाम पर छापेमारी की। स्टोर में करीब चार हजार किलो मिठाई रखी हुई मिली। पॉलिथीन में पैक कर खोया भी रखा हुआ मिला। टीम द्वारा बर्फी, खोया, दूध व रसगुल्ला के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। नियम के तहत एक हजार से लेकर पांच लाख तक जुर्माना और 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। जुर्माना व सजा खाद्य पदार्थ की रिपोर्ट पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें