फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल में चलाया सफाई जागरूकता अभियान

विज्ञापन
बावल में सफाई जागरूकता के दौरान एकत्रित हुए अधिकारी। संवाद - फोटो : पंखियन की मड़ैया में गंगा के पानी के बीच खड़े पक्के मकान। स्रोत : पाठक
विज्ञापन
बावल। कस्बे में एसडीएम मनोज कुमार के नेतृत्व में सफाई जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने बाजार में रेहड़ी व दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुमार ने कहा कि सभी दुकानदार अपने पास डस्टबिन रखें और शाम के समय नगरपालिका का ट्रैक्टर आने पर उसमें कचरा डालें। उन्होंने नगरपालिका अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि नियमित रूप से बाजार क्षेत्र से कचरा उठाया जाए ताकि शहर साफ-सुथरा रहे और स्वच्छता रेटिंग में सुधार हो।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के आदेश पर शहरवासियों को जागरूक करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत लोगों से अपील की जा रही है कि वे स्वयं भी स्वच्छता का ध्यान रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अभी इस कार्यक्रम की शुरुआत शहर से की गई है, बाद में इसे गांवों में भी चलाया जाएगा। इस अवसर पर नगरपालिका अधिकारी, एसडीएम कार्यालय और पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें