संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भारत विकास परिषद की श्री राम शाखा, रेवाड़ी की तरफ से रविवार को महाराणा प्रताप चौक स्थित नेहरू पार्क में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण अभियान का सफल आयोजन किया गया।
अभियान के दौरान पूरे पार्क की सफाई की गई और बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा और सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र किया गया। इस प्रयास से पार्क को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बेजुबान पक्षियों के लिए भी विशेष पहल की गई।
भीषण गर्मी को देखते हुए पेड़ों पर सकोरे (मिट्टी के बर्तन) लगाए गए और उनमें पानी भरकर पक्षियों के लिए पीने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस पुनीत कार्य में बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विशेष योगदान दिया, जिसे सभी ने सराहा।
कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा अध्यक्ष सीए जतिन सैनी, संरक्षक सीए जितेश अग्रवाल और सचिव सचिन सिंघल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर डॉ. दीपक यादव, डॉ. प्रशांत यादव, डॉ. दिनेश वर्मा, सीए निधि गौतम, ऋतु ओबेरॉय, सीए कश्यप गुप्ता, सीए यश अरोड़ा, सीएस सचिन गुप्ता, सीए सुमित सतीजा, दीप्ति, हुक्म यादव, मुदित बंसल, महेश स्वामी और संजय अरोड़ा आदि मौजूद रहे।