फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: केमिस्ट एसोसिएशन के साथ सिविल सर्जन ने की बैठक

विज्ञापन
फोटो : 23केमिस्ट एसोसिएशन के साथ बैठक करते सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व जिला के केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इसमें डिप्टी सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से साइक्लोथॉन के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, औषधि नियंत्रण अधिकारी रजनीश धानीवाल, मनोरोग विशेषज्ञा डॉ. प्रीति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. नरेंद्र दहिया ने बैठक में मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी दवा विक्रेताओं को बताया कि नशा मुक्ति अभियान में उनकी भी एक बड़ी जिम्मेदारी है। सभी केमिस्ट यह सुनिश्चित करें कि उनकी दुकानों पर एक भी ऐसी दवा न हो, जिसमें किसी प्रकार का हानिकारक नशीला पदार्थ पाया जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो भी दवाएं प्रतिबंधित की गई है, उनकी बिक्री दुकानों पर न की जाए। उन्होंने साइक्लोथॉन 2.0 रैली के दौरान केमिस्ट एसोसिएशन को सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें