रेवाड़ी। शहर थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पवन कुमार (मोहल्ला तेजपुरा), पवन (मोहल्ला केवल बाजार), अशोक कुमार (मोहल्ला काजीवाड़ा), संदीप (मोहल्ला गुर्जर वाडा), भारत भूषण (मोहल्ला स्वामी वाडा) और शरद (नजदीक भेरू चौक) के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 14 जनवरी की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला तकिया सराय में दुकानों के सामने बरामदे में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस पर आरोपियों को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और 10,240 रुपये बरामद हुए।