फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए ने वाहन चोर गिरोह के पांच बदमाश पकड़े, चार दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी ने जिले में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच गुर्गों को काबू कर लिया है और उनसे चोरी के कुछ वाहन, हथियार, कारतूस व अन्य सामान भी बरामद किया है। उन्होंने जिले में वाहन चोरी की कई वारदातों को भी खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह निवासी तुर्कियावास रेवाड़ी, आसम निवासी जटवास राजस्थान, जमालू निवासी अलवर राजस्थान, राहुल खान उर्फ इलियास निवासी बास, जिला भरतपुर राजस्थान व सुखजीवन निवासी सीकरी, जिला भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वीरवार को थाना मॉडल टाउन में पत्रकारों से बातचीत में डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि 11 जून को नरेंद्र यादव ने अपनी ब्रेजा कार सेक्टर-4 स्थित अपने मकान के सामने खड़ी की थी। वह रात को चोरी हो गई। नरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल व अन्य सबूतों का आधार पर जांच शुरू की और बुधवार शाम पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अदालत में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने जिले में 3 ट्रैक्टर चोरी, 2 कार चोरी व 3 अन्य वारदातों को भी खुलासा किया है। आरोपियों से चोरी की गई ब्रेजा कार, एक कट्टा, एक कारतूस, 16 चाबियां, गाड़ी स्टार्ट करने की मशीन, ड्रील मशीन सहित चोरी में प्रयोग किया गया सामान बरामद किया गया है। वहीं चोरों ने खुलासा किया है कि वे जीपीएस लगी गाड़ियों की पहले रेकी करते थे और जीपीएस को डि-एक्टिवेट कर वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें