फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्रीष्मकालीन अवकाश में कक्षा पांचवीं तक के बच्चे बढ़ाएंगे सामान्य ज्ञान

Fri, 30 May 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों का ज्ञान बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने विशेष योजना बनाई है। विभाग की ओर से बाल वाटिका से कक्षा 5वीं तक के बच्चों को अवकाश में रोचक गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसके माध्यम से बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ाया जाएगा।
जिले के 424 राजकीय प्राथमिक स्कूलों में 31 मई को पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) होगी। इस दौरान बच्चों की प्रगति रिपोर्ट दी जाएगी। अभिभावकों को बच्चों का गृह कार्य दिया जाएगा। छुट्टियों में बच्चों से करवाई जाने वाली गतिविधियों के बारे बताया जाएगा।
विज्ञापन

कार्य गतिविधियों का प्रोफार्मा जारी किया है। इन गतिविधियों को करवाने का उद्देश्य बच्चों का बौद्धिक विकास करना है। विभाग की ओर से जारी गतिविधियों के मुताबिक बच्चों को परिवार के दस सदस्य व रिश्तेदारों की पहचान करनी होगी।
कम से कम दस सदस्यों व रिश्तेदारों के नाम, उनसे रिश्ता, उनके मोबाइल नंबर याद करने होंगे। यह जानकारी उन्हें लिखकर स्कूल ले जाना होगा। इसका उद्देश्य बच्चों का परिवार के प्रति जुड़ाव, जानकारी व उनका भावनात्मक विकास करना है।
बच्चों को अपने परिवार के लोगों के आधार कार्ड, उनकी जन्मतिथि व आयु याद कर उसे नोटबुक में लिखना होगा। इससे बच्चों में परिवार व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास होगा। तीसरे चरण में बच्चों को घर का पता, मोहल्ले का नाम, डाकघर व पिन कोड नंबर की जानकारी लेकर नोट करनी होगी।
-
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का नाम याद करेंगे बच्चे
चौथे चरण में बच्चों को राष्ट्रीय व राज्य नेतृत्व की जानकारी भी लेनी होगी। इसमें बच्चों को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल का नाम याद करवाया जाएगा। यह जानकारी बच्चों को समाचार पत्र व इंटरनेट से उपलब्ध करवानी होगी। बच्चों को अपने लोकसभा, विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि सांसद, विधायक का नाम याद करना होगा। इसके बाद बच्चों को भौगोलिक जानकारी, अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खेल फिर दाल व मोटे अनाज के साथ दस-दस सब्जियों के नाम हिंदी व अंग्रेजी भाषा में याद करने होंगे।
विज्ञापन


वर्जन
ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों को खेल-खेल में ज्ञान दिया जाएगा। बाल वाटिका से कक्षा 5वीं तक के बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में रोचक गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में पारिवारिक व सामाजिक भावना विकसित करना है। प्रोफार्मा जारी कर दिया गया है। -चरण सिंह, जिला एफएलएन समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें