फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सैनिक स्कूल के वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 19 Dec 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 06रेवाड़ी। सैनिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कैडेट्स। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंड। ग्राम गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल का वार्षिकोत्सव वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान 453 बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा रहे।
विद्यालय प्राचार्य कैप्टन बृजकिशोर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उप-प्राचार्या विंग कमांडर सुनैना चाहार, मेजर जय सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मनमोह लिया। कैडेट्स ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, समूह-गान, बाल समूह नृत्य, बालिका समूह नृत्य, मूक अभिनय (माइम), हिन्दी तथा अंग्रेजी एकांकी की प्रस्तुति दी। शिवतांडव नृत्य, अतुल्य भारत एकांकी, नृत्य नाटिका व सर्वधर्म सद्भाव से जुड़ी प्रस्तुतियां सराहनीय रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय के 453 विद्यार्थियों ने संस्कृति गतिविधियों में प्रतिभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डीसी अभिषेक मीणा ने इस वर्ष का प्रतिष्ठित कॉक हाउस सम्मान मानेकशॉ सदन को प्रदान किया। उन्होंने सुब्रोतो सदन को श्रेष्ठ शैक्षिक परिणाम व सह-शैक्षणिक (सांस्कृतिक) गतिविधियों में श्रेष्ठता तथा कटारी सदन को श्रेष्ठ खेलकूद ट्रॉफी प्रदान की। प्राचार्य ने उपायुक्त अभिषेक मीणा को विद्यालय स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें