फोटो: 05रेवाड़ी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्त
कोसली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरवार को मेन तिराहे पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाया। इस दौरान रामफल कोलसिया ने कहा कि भाजपा नेता संसद में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के खिलाफ कहे शब्दों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई रोकने पर काम करना चाहिए लेकिन वह अपनी खामियों को छुपाने के लिए इस तरह कि अशोभनीय बातें करके देश कि जनता का ध्यान हटाना चाहते हैं। पुतला जलाने वालों में रामफल कोलसिया, विनोद गोला, गजराज, शीशराम एडवोकेट, सुमेर सिंह, महेंद्र सिंह, सुभाषचंद्र मौजूद रहे।