फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के यादव नगर स्थित बीएलएम स्कूल में शुक्रवार को विश्व नृत्य दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

संस्था की चेयरपर्सन डॉ. मीनू ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बताया कि नृत्य कला बच्चों के अंदर वह प्रतिभा है जो बच्चों के विकास में अहम योगदान देती है। साथ ही नृत्य शरीर के लिए एक योग क्रिया भी है। चेयरपर्सन ने कहा कि सभी बच्चों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार के कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए और पारंगत होना चाहिए। इस मौके पर स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें