फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

Fri, 05 Sep 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 15 सीहा स्कूल परिसर में आपदा प्रबंधन कार्यशाला का दृश्य। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिमालय सदन की देखरेख में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान फायर फाइटर मोनू सिंह ने आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की।
विज्ञापन


स्टॉफ सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। आग को बुझाने का प्रदर्शन किया गया। कार्यशाला में आग के प्रकार, आग त्रिभुज, आगजनी रोकने के उपाय, घायलों की मदद की प्रक्रिया तथा गैस सिलिंडर में आग लगने पर आग बुझाने के विभिन्न तरीकों को व्यावहारिक रूप से समझाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से मोनू सिंह को सम्मानित किया गया तथा वरिष्ठ प्राध्यापक हरीश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें