फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नृत्य, अभिनय, संगीत व कला की प्रस्तुति में जुटे बच्चे

Sat, 17 Oct 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-4 स्थित जैन पब्लिक स्कूल की शाखा प्रोडिजी स्कूल में 20 अक्तूबर को चौथे डांडिया उत्सव का आयोजन शाम साढ़े चार बजे शुरू होगा। अब तक 2500 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्कूल की उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता और मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपरागत मूल्यों से जोड़ना है। कार्यक्रम में कक्षा तीसरी से सातवीं तक के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा की कौशल विकास अधिकारी शिखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगी। उन्होंने बताया कि समारोह में युगल नृत्य और समूह नृत्य प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें