फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने टैंकर से तेल निकालते दो को पकड़ा, 50 लीटर तेल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने शनिवार को करनावास तेल डिपो के बाहर बने गोदाम में छापा मारकर टैंकर से तेल चोरी करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही टीम ने मौके से 50 लीटर तेल, टैंकर, ड्रम सहित अन्य सामान भी कब्जे में लिया है। टीम की कार्रवाई की सूचना के बाद आसपास के गोदामों में भी लोग ताला लगाकर भाग गए। मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सूचना मिली थी की कमालपुर (करनावास) के पास एक गोदाम में तेल चोरी किया जाता है। सूचना के बाद पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम को अपने साथ लिया और शनिवार दोपहर गोदाम पर छापा मार दिया। उस दौरान गोदाम में एक तेल टैंकर से चालक की मदद से गोदाम मालिक तेल चोरी कर रहा था। अन्य लोग टीम को देखकर वहां से भाग गए। टीम ने मौके से 50 लीटर तेल और टैंकर को कब्जे में लिया है। इसके अलावा गोदाम में रखे तेल चोरी करने में उपयोग होने वाले उपकरण के अलावा 3 प्लास्टिक की केन कब्जे में ली है। साथ ही टैंकर चालक नरसिंह व गोदाम मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ मॉडल टाउन थाना में केस दर्ज कराया गया है।
लंबे समय से चल रहा है तेल चोरी का खेल
बावल रोड पर करनावास के पास कई कंपनियों के तेल डिपो बने हुए हैं। यहां से प्रदेश भर में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई होती है। रिफाइनरी से निकलते ही चालक तेल चोरी करने वाले लोगों के साथ मिलकर टैंकर से तेल चोरी कर लेते हैं। 2 साल पहले ऐसे ही गोदाम में तेल के कारण आगजनी की घटना हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। करनावास तेल डिपो पर तेल चोरी का यह खेल लंबे समय से चल रहा है। ऐसा नहीं है कि पुलिस को इस सारे खेल की जानकारी नहीं है। क्योंकि दो तीन साल पूर्व पुलिस ने यहां ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी, जिसमें कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उसके कुछ समय बाद यहां पूर्व की जैसी स्थिति बन गई। यहां अवैध रूप से बनाए गए गोदामों में टैंकरों से तेल चोरी का सिलसिला फिर शुरू हो गया था। तेले के इस खेल बड़े लोगों के हाथ जुड़े है ऐसे में आम आदमी इनकी शिकायत करने से डरते हैं।
विज्ञापन

10 से अधिक बनाए गए हैं अवैध गोदाम
करनावास तेल डिपो के आसपास लोगों ने किराये की जगह लेकर गोदाम बनाकर टैंकरों से तेल चोरी करने का खेल चलाया हुआ है। इससे पूर्व भी यहां पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन तेल के इस खेल में सिस्टम भी फैल नजर आ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक यहां 10 से अधिक तेल निकालने के अवैध गोदाम बनाए हुए हैं।
---
वर्जन
सूचना के बाद टीम गठित कर छापा मारकर कार्रवाई की गई है। इसमें दो लोगों को काबू किया गया है। साथ 50 लीटर तेल व तेल निकालने के उपकरण व टैंकर को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-राजेश कुमार चेची, डीएसपी, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें