फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पण पोर्टल के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने की पूर्व सैनिकों व पेंशनर के साथ किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद

विज्ञापन
वेबीनार में उपस्थित जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष एवं डीसी यशेंद्र सिंह। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रदेश सरकार ने समाज की सेवा करने और सामाजिक कार्यों के प्रति अपने समय देने के इच्छुक लोगों के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘समर्पण’ नामक पोर्टल आरंभ किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को वेबिनार के माध्यम से इसका शुभारंभ किया। उन्हाेंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेना के जवानों, शहीद सैनिकों की विधवाओं, अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त अधिकारियों व जवानों से संवाद भी किया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के सभागार में जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष एवं डीसी यशेंद्र सिंह की मौजूदगी में पूर्व सैनिकों से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की सेवा करने और सामाजिक कार्यों के प्रति अपने समय देने के इच्छुक लोगों के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘समर्पण’ नामक पोर्टल आरंभ किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ देना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। ग्रामीण आंचल के लोग शहरों की ओर पलायन न करके गांव में उन्हें रोजगार उपलब्ध हो ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके और वे अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सके। उन्होंने कहा कि सेवा के भाव से जो लोग सरकार के साथ इस कार्य के साथ जुड़ना चाहते है वे समर्पण पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं।
जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष यशेंद्र सिंह ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से स्वेच्छा से काम करने वाले लोगों को जोड़ा जाएगा जिसके बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि के क्षेत्र में युवाओं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित स्वयंसेवकों की सेवाएं ली जाएंगी। ‘समर्पण’ पहल के माध्यम से दी जाने वाली स्वैच्छिक सेवाएं शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, किसान कल्याण, कौशल विकास जैसे सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों तथा प्रयासों के साथ जुड़ी हुई हैं। इस अवसर पर सीटीएम रोहित कुमार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सरिता यादव, जिला संयोजक जसवंत सिंह, भोला राम सहित शहीद सैनिकों की वीरांगनाएं भूतपूर्व सैनिकों सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें