फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुख्यमंत्री फ्लाइंग ने फैक्टरी में पाई कमी, दिया नोटिस

Fri, 16 May 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 25रेवाड़ी। शहर के बारा हजारी स्थित एक प्रसिद्ध लेमन-सोड़ा फैक्ट्री पर कार्रवाई करते ह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सीएम फ्लाइंग ने वीरवार को शहर के बारा हजारी स्थित एक लेमन-सोड़ा फैक्टरी का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर कंपनी को नोटिस दिया गया।
सीएम फ्लाइंग की टीम ने नगर परिषद, पॉल्यूशन, दमकल, खाद्य सुरक्षा विभाग व बिजली निगम के साथ मिलकर फैक्टरी का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां पाई गई। सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर फर्म को नोटिस दें कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
जांच में फायर विभाग की एनओसी भी नहीं पाई गई। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से जहां दो सैंपल भरकर जांच के लिए करनाल लैब भेज दिए गए हैं।
बारा हजारी मोहल्ला स्थित लेमन-सोड़ा फैक्टरी का निरीक्षण करने वाली टीम में राजेश कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट, विजय पाल एसडीओ बिजली निगम, रेवाड़ी प्रदूषण विभाग से संदीप वर्मा एसडीओ, खाद्य सुरक्षा विभाग से डॉ. राजेश वर्मा, रेवाड़ी फायर विभाग रेवाड़ी से मामचंद, मार्केट कमेटी रेवाड़ी से हरकेश क्लर्क शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्म के संचालक भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि यह फर्म उनके पिता यादराम के नाम पर रजिस्टर्ड है। अधिकारियों ने जब उनसे फर्म का लाइसेंस मांगा तो वह पेश नहीं कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें