फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अस्पताल खोलने के नाम पर 50 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 25आरोपी, सिद्धार्थ। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



धारूहेड़ा। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने विदेशी फंडिंग के जरिए अस्पताल खोलने के नाम पर पैसा डबल करने का लालच देकर 50 लाख रुपये ठगने के मामले में एक और आरोपी यूपी के लखनऊ अलीगंज के चर्च रोड विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।



पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 9 जुलाई 2016 को कुतुबी की ढाणी धारूहेड़ा निवासी ईश्वर सिंह ने शिकायत कहा था कि वह धारूहेड़ा चुंगी निवासी राजेश को जानता था। राजेश अक्सर उसके घर पर आता रहता था। उसने बताया कि वह एक अस्पताल का अधिकृत सिग्नेचरी है। उसके मिलने वाले वीके सिंह का विदेशों में अच्छा लिंक है।
विज्ञापन

अगर वह 50 लाख रुपये अस्पताल में निवेश करता है, तो उसके पैसे बहुत जल्द डबल हो जाएंगे। उसकी बातों में आकर उसने अस्पताल के नाम पर 50 लाख रुपये का चेक दे दिया।
विज्ञापन

काफी समय तक उसे पैसा वापस नहीं मिला तो उसने राजेश से संपर्क किया। राजेश ने 6 माह में पैसा लौटाने की बात कही। बाद में उसका पैसा लौटाने का इनकार कर दिया। पुलिस थाना धारूहेड़ा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी यूपी के जिला लखनऊ निवासी विरेंद्र कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने सिद्धार्थ को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें