फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Fraud: आर्मी का JCO हूं... किराये पर मकान चाहिए, OLX पर रेंट पर घर लेने के नाम पर ठगी, शातिर गिरफ्तार

Mon, 02 Dec 2024 04:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

विजय नगर निवासी आजाद सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास गत 17 सितंबर को ओएलएक्स के माध्यम से मकान किराये पर लेने के लिए एक व्यक्ति ने फोन किया था। खुद को आर्मी का जेसीओ बताया था।
विज्ञापन
ठगी के आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने फर्जी फोन कॉल के जरिये मकान किराये पर लेने के नाम पर ठगी करने के मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला सिरोही के गांव जनापुर निवासी गिरीश कुमार रावल व गांव कोटल निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन


दरअसल, विजय नगर निवासी आजाद सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास गत 17 सितंबर को ओएलएक्स के माध्यम से मकान किराये पर लेने के लिए एक व्यक्ति ने फोन किया था। खुद को आर्मी का जेसीओ बताते हुए उसने कहा कि उसका तबादला जम्मू से रेवाड़ी हो गया है। उसे रेवाड़ी में मकान किराये पर चाहिए। बातचीत के बाद वह मकान किराये पर देने के लिए सहमत हो गया। कॉल करने वाले ने अपना आधार कार्ड भी उसे भेजा था। 

शिकायतकर्ता आजाद सिंह ने बताया कि आरोपी ने उससे कहा कि वह एडवांस एचआरए के लिए आवेदन कर चुका है, जो उसके यूपीआई नंबरों पर आ जाएगा। 20 सितंबर को उसने कहा कि उसका खाता विभाग से है, इसलिए गूगल पे जरिये उसके बताए नंबर पर 30 हजार रुपये फीड करे, क्योंकि यह उनके सिस्टम की जरूरत है। इसके बाद उसके खाते से 30 हजार रुपये कट गए। आरोपी ने उसने कहा कि वह रुपये वापस ट्रांसफर कर देगा। इसके बाद उसने तीन और ट्रांजेक्शन की तो उसके खाते से कुल 1 लाख 28 हजार 767 रुपये कट गए। पुलिस ने थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। अब जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें