फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चित्र देखकर कविता लेखन में चंचल प्रथम

Sat, 12 Sep 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिलास्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता 10 सितंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) हुसैनपुर में किया गया। इसमें राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पुनसिका की छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

चित्र देखकर कविता लेखन प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की छात्रा चंचल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, काव्य पाठ प्रतियोगिता में इसी कक्षा की छात्रा दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की मुख्य अध्यापिका के मार्गदर्शन में शिक्षिका किरण यादव ने छात्राओं को प्रतियोगिता की तैयारी कराई और उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य अध्यापक सुनील कुमार शर्मा ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्याध्यापक डॉ. महेश कुमार ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। एसएमसी प्रधान नीरू ने छात्राओं को विभाग की ओर से मिले प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर अभिभावकों सहित विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें