फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाजरा उत्सव में 400 किसानों को सीखे उन्नत खेती के गुर

Sat, 12 Sep 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
परखोतमपुर में आयोजित बाजरा उत्सव। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
कोसली। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग जाटूसाना के तत्वावधान में गांव परखोतमपुर में एक दिवसीय बाजरा उत्सव आयोजित किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्रों से करीब 400 किसानों ने भाग लिया। इसमें मधुमक्खी पालन और फूड प्रोसेसिंग को अपनाकर आय बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि महाविद्यालय प्राचार्य सत्यजीत यादव ने किसानों और युवाओं को कृषि आधारित रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने एग्रो-केमिकल डिप्लोमा, मधुमक्खी पालन और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों को अपनाकर आय बढ़ाने पर जोर दिया।
खंड कृषि अधिकारी डॉ. संजू यादव ने बाजरा और अन्य मोटे अनाजों के पोषण महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाजरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में उपयोगी है और मधुमेह जैसी बीमारियों की रोकथाम में भी लाभकारी माना जाता है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ बलवीर सिंह ने रबी व खरीफ फसलों में लगने वाले कीटों और रोगों की पहचान तथा वैज्ञानिक रोकथाम के उपाय बताए। डॉ. हरीश यादव ने पशुपालन से संबंधित सरकारी योजनाओं और अनुदान की जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों को मिट्टी-पानी जांच और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान राकेश मास्टर, सरपंच राजेश, जसवंत सिंह नंबरदार, पूर्व सरपंच बिरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें