संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस ने फरवरी में 2815 वाहनों के चालान करते हुए 193 वाहनों को जब्त किया। साथ ही 1 करोड़ 28 लाख 93 हजार 800 रुपये का जुर्माना किया गया।
पुलिस ने 65 बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल, 76 ब्लैक फिल्म वाहन, 198 रॉन्ग पार्किंग, 759 विदाउट हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 310 विदाउट हेलमेट, 53 विदाउट सीट बेल्ट, 592 ट्रिपल राइडिंग, 28 ड्रिंकिंग ड्राइविंग, 25 प्रेशर हॉर्न बजाने पर, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 235 एवं 20 अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। कहा कि गति सीमा को न तोड़ें, प्रेशर होर्न न बजाएं, रोड के बीच में अपने वाहन को कभी भी ना रोकें, वाहन को मोड़ते समय हमेशा इंडिकेटर का प्रयोग करें, तेज आवाज में गाड़ी के अंदर संगीत ने बजाएं, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं, सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें। नशा करके वाहन न चलाएं।