फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लौट रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने तोड़ी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में चेन स्नैचिंग की वारदात थम नहीं रही है। कुछ दिनों से बदमाश शहर में लगातार झपटमारी की वारदात कर रहे हैं। शहर के सेक्टर-तीन स्थित मंदिर के निकट से मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश एक महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। बदमाशों के बारे में कुछ भी पता नहीं लग पाया। सेक्टर-3 चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-3 निवासी नीना रस्तोगी ने बताया है कि वह बुधवार की शाम को सेक्टर में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर गई थी। लौटते समय रास्ते में सामने से मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली। महिला ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास भी किया तथा शोर मचाया, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए। सूचना के बाद सेक्टर-तीन चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। पुलिस ने नीना रस्तोगी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें