कोसली। पुलिस ने 18 जनवरी को गांव भैरमपुर के मेले में आई एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी करने के मामले में गांव मांढैया खुर्द निवासी शीतल व नीलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 25 जनवरी को सेक्टर-4 पीपरा की ढाणी निवासी अनमोल यादव ने शिकायत में बताया था कि 18 जनवरी को वह भैरमपुर गांव के मंदिर में लगे मेले में पत्नी व बच्चों को लेकर आए थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद जब वह घर पहुंचे तो उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन गायब मिली।
काफी तलाश करने के बाद भी चेन का कोई पता नहीं चला। उसने इस संबंध में मेला प्रबंधन कमेटी से संपर्क किया तो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। फुटेज में उसकी पत्नी के आगे-पीछे दो महिलाएं नजर आईं। उसने दोनों महिलाओं पर चेन चोरी का संदेह जाहिर किया था।ॉ