फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 4.32 करोड़ रुपये से बनाए जाएंगे सीसी रोड

विज्ञापन
फोटो: 09रेवाड़ी। अग्रसेन चौक से मुख्य बाजारों में बनने वाली सीसी रोड का शुभारंभ करती नगर परिष
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में 4.32 करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड बनाई जाएगी। नगर परिषद की ओर से मुख्य बाजार अग्रसेन चौक, भाड़ावास गेट, मोती चौक, गोकल बाजार, विश्वकर्मा चौक और रेलवे मार्ग, बारा हजारी रोड को सीसी रोड में तब्दील किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य को दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस महत्वपूर्ण मार्ग को सीसी रोड में बदलवाने की मंजूरी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सरकार से दिलवाई थी। पूर्व में यह मार्ग तारकोल व टाइल से बनना था जिसे अब आधुनिक एवं टिकाऊ सीसी रोड में तब्दील किया गया है।
व्यापारियों और पार्षदों ने इसका विरोध किया था। इसके बाद नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव ने खुद माना था कि सीसी रोड का निर्माण कराना ही उचित रहेगा।
पिछले वर्ष जब नगर परिषद की बैठक हुई थी तो पार्षदों ने कहा था कि अगर टाइल्स की सड़क बनती है तो यह ज्यादा समय तक नहीं चलेगी। मौजूदा समय में सीसी रोड की ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन

सीसी रोड काफी मजबूत भी होती है और बारिश से सड़क को नुकसान भी नहीं पहुंचता है। इसके बाद नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव की ओर से जनवरी 2024 में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल से मुलाकात कर सीसी रोड बनवाने की मांग की थी। चेयरपर्सन ने तत्कालीन सीएम को एक पत्र भी सौंपा था। अब सीसी रोड बनेगा।

नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव ने किया शुभारंभ
बुधवार को नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव ने नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ किया है। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ हरियाणा प्रदेश महासचिव सुरेंद्र वशिष्ठ व जिलाध्यक्ष दिपेश भार्गव ने शहर के सभी व्यापारियों की ओर से चेयरपर्सन पूनम यादव एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस रोड के बनने से न केवल व्यापारियों को बल्कि आम नागरिकों को भी भारी राहत मिलेगी। यह सड़क नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगी और व्यापारिक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार करेगी।

सीसी रोड बनाने की अनुमति से व्यापारियों में खुशी
एडवोकेट भूपेंद्र सिंह गुप्ता ने कहा कि सीसी रोड लंबे समय तक चलेगी। व्यापारी लगातार सीसी रोड बनवाने की मांग कर रहे थे। अब सीसी रोड बनाने की अनुमति मिलने के बाद व्यापारियों में खुशी है। नगर पार्षद मनीष, निहाल, राजेंद्र, सुनीता ने कहा कि बजरी वाली सड़क ज्यादा समय तक नहीं चलती है। बजरी वाली सड़क पर जल्दी गड्ढे बन जाते हैं। इसी वजह से सीसी रोड बनाने की मांग की जा रही थी। व्यापारियों ने कड़ा संघर्ष किया जिसका परिणाम अब मिला है।
-
वर्जन
4.32 करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड बनेंगे। निर्माण कार्य को दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। -पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें