रेवाड़ी। शहर के बस स्टैंड से नाईवाली चौक जा रही एक महिला के बैग से साथ बैठी महिला ने नकदी चोरी कर ली। पीड़िता महिला ने जब आरोपी महिला को पकड़ना तो वह सड़क पर ही रुपये फेंककर भागने लगी। हालांकि मौके पीड़िता और उसकी बहन ने महिला को काबू कर पुलिस को सौंप दिया है। महिला की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव खोड़ निवासी ज्योति के रूप में हुई है।
गांव बोड़िया कमालपुर निवासी कोमल उर्फ कृपा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कि वह अपनी बहन नांगल मूंदी निवासी निर्मला के साथ अलवर के गांव नयावास में आयोजित शादी समारोह में गई थी। सोमवार को दोनों वापस लौट रही थी और नाईवाली चौक जाने के लिए बस स्टैंड के सामने से एक ऑटो में सवार हो गई। बस स्टैंड से ही एक और महिला ऑटो में सवार हो गई। साथ बैठी महिला ने कोमल के बैग से एक हजार रुपये चोरी कर लिए। नाईवाली चौक पर नकदी चोरी का पता लगा तो कोमल ने साथ वाली महिला पर संदेह करते हुए पूछताछ की। महिला ने हाथ में लिए एक हजार रुपये सड़क पर फेंक दिए और भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे दोनों बहनों ने काबू कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चोरी के एक हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।