शहर के पॉश इलाके सेक्टर-3 के पार्ट-1 में चिकित्सक के घर से चोरों ने गत रात्रि में डेढ़ लाख कैश और जेवर चुरा लिये। वारदात के वक्त परिवार शहर से बाहर गया हुआ था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
बताया जाता है, सेक्टर-3 के पार्ट-1 में रहने वाले डॉ. संदीप चौहान वीरवार को परिवार के साथ रेवाड़ी शहर से बाहर गए हुए थे। सूना मकान देखकर चोर घर के बाहर लगे ताले तोड़कर दाखिल हुए। चोरों ने पूरे घर को खंगाला। चोर डेढ़ लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह जब डॉक्टर का परिवार लौटा तो घर में चोरी की वारदात का पता चला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।