फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रेवाड़ी डस्ट कलेक्टर धमाका, सीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, कहा- पीड़ितों को मिलेगी हर संभव मदद

Mon, 18 Mar 2024 03:30 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी में स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी लाइफ लांग में डस्ट कलेक्टर फटने से 40 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। मामले में सीएम नायब सैनी ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए एक टीम का गठन होगा।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में धारूहेड़ा स्थित लाइफ लांग कंपनी में डस्ट कलेक्टर फटने के मामले में सीएम नायब सैनी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। नायब सैनी ने कहा है कि जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एक टीम का गठन होगा। जो जल्द जांच करके रिपोर्ट सौंपेगी। साथ ही सीएम ने इस पूरे मामले में दुख प्रकट करते हुए पीड़ितों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को देर शाम स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी लाइफ लांग में डस्ट कलेक्टर फटने से 40 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। करीब 30 मरीजों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अब इनमें से 15 मरीजों की हालत गंभीर होने की वजह से रोहतक के पीजीआई में रेफर किया गया है।

इनका इलाज पीजीआई में चल रहा है। कई मरीज ऐसे भी हैं, जिन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल ऐसे मरीजों की संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है। रात के समय एसपी शशांक कुमार घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भी नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें