फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पीसीआर को टक्कर मारी एक पुलिसकर्मी घायल

Fri, 22 Jan 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ स्थित खरखड़ा चौक पर सुबह गश्त कर रही पुलिस की पीसीआर को शराब के नशे में धुत कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में पीसीआर में बैठा पुलिस कर्मी अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। अशोक को मानेसर स्थित रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टक्कर मारने वाले कार चालक व उसमें बैठे अन्य लोग धुंध का फायदा उठाकर कार छोड़ कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस की पीसीआर बृहस्पतिवार को अलसुबह तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ की सर्विस लेन से अपनी नियमित पेट्रोलिंग के लिए जा रही थी।  इस दौरान अचानक पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने पीसीआर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से पीसीआर सर्विस लेन के साथ बने नाले की ओर लुढ़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पीसीआर में बैठे अशोक कुमार को गंभीर चोट आई है। वहीं कार चालक सहित कार में बैठे अन्य लोग कार को छोड़कर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें