फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को मिलेगी अतिक्रमण से मुक्ति

Fri, 22 Jan 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को अतिक्रमण और गंदगी मुक्त करने के लिए शनिवार से नगर परिषद की ओर से स्पेशल अभियान चलाया जाएगा। हालांकि इससे पहले शहर मेें चलाए अतिक्रमण मुक्त अभियान केवल रेहडिय़ों वालों तक ही सिमट कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं प्रशासन का दावा है कि नाईवाली चौक को जाम फ्री करने के लिए जल्द ही फ्लाइओवर के नीचे से यू-टर्न का बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसे जल्द पूरा कर चौक पर लगने वाले लंबे जाम से मुक्ति मिलेगी।

मुख्य बाजारों में अतिक्रमण से है बुरा हाल
शहर के केवल बाजार,चौक, गोकल गेट, पुरानी सब्जी मंडी, नया बाजार, अपना बाजार सर्कुलर रोड सहित अन्य मार्केट में अतिक्रमण से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं रास्तों के संकरा होने से दुर्घटनाएं होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन


वहीं मॉडल टाउन में बैंक व अस्पतालों के सामने खड़े वाहनों से लोगों को काफी परेशानी होती है। प्रशासन इससे पहले भी कई बैठकों में अतिक्रमण हटाने की बात कर चुका है, लेकिन हमेशा ही ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती रही है।

केंद्रीय मंत्री भी कह चुके है जाम में फंसने की बात
कुछ दिन पहले जिले में चल रही केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों की लघु सचिवालय में हुई बैठक में सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रामपुरा से आते वक्त जाम में फंसने की बात कही थी। उस समय उपायुक्त और एसपी दोनों अधिकारियों ने शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए मंत्री के सामने कई योजनाएं भी बताई थी। जो आज तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। वहीं बैठक में मॉडल टाउन में बैंक एवं अस्पतालों के सामने खड़े वाहनों से लगने वाले जाम पर भी चर्चा की गई थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
-------------------------------------------
वर्जन
आने वाले दिनों में शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसी के साथ गंदगी मुक्त करने के लिए अभियान चलेगा।
-कैप्टन मनोज कुमार, एसडीएम,रेवाड़ी।
-----------------
शहर के अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए पूरी योजना तैयार कर ली गई है। लोगों से अपील है कि वह खुद ही अतिक्रमण हटा लें अन्यथा प्रसाशन को मजबूरन चालान के साथ सामान जब्त जैसी कार्रवाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

-डॉ. अरविंद बाल्याण, ईओ, नप, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें