फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बनाकर कैंटर की लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजमार्ग-48 और 352 पर लूटपाट की वारदात थम नहीं रही है। मंगलवार की रात को एक चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट की वारदात हुई थी। बुधवार की रात को बदमाशों ने फिर से एनएच-352 पर बदमाशों ने जींद जा रहे एक चालक को बंधक बना कर कपड़ों से भरा कैंटर लूट लिया। बदमाश चालक को धारूहेड़ा के निकट फेंककर फरार हो गए। आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार करनाल निवासी महेंद्र सिंह कैंटर में रेडीमेड कपड़े लेकर जयपुर से जींद के लिए चला था। रात को एनएच-352 पर पटौदी रोड फ्लाइओवर के निकट पहुंचा तो एक गाड़ी में सवार छह-सात बदमाशों ने कैंटर को रुकवा लिया। रुकते ही बदमाश कैंटर में चढ़ गए और चालक को बंधक बनाकर अपनी गाड़ी में डाल लिया। दो अन्य बदमाश ट्रक लेकर चले गए। बदमाश चालक के हाथ-पैर बांध कर धारूहेड़ा के निकट सहगल पेपर मिल के निकट फेंककर फरार हो गए। चालक ने किसी तरह अपने आप को बंधन मुक्त कराया तथा वारदात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा चालक से जानकारी लेकर बदमाशों के बारे में सुराग लगाने का प्रयास किया, परंतु कुछ पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-एसआई रणसिंह, जांच अधिकारी सदर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें