फोटो: 07रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करती डॉ. रीतू यादव। संवा
- फोटो : अमेठी- मुंशीगंज मार्ग से कोहरे के बीच गुजरता स्कूली वाहन।
रेवाड़ी। वर्ल्ड कैंसर दिवस पर नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, मरीजों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया।
नोडल अधिकारी डॉ. रितू यादव ने बताया कि वर्तमान समय में कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है लेकिन समय पर पहचान, नियमित जांच और सही जीवनशैली अपनाकर कैंसर से बचाव संभव है।
डॉक्टरों ने विशेष रूप से स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और तंबाकू से होने वाले कैंसर के बारे में जानकारी दी और लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्वयं जांच की प्रक्रिया, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और नशे से दूरी बनाए रखने के महत्व के बारे में भी बताया गया। चिकित्सकों ने कहा कि शुरुआती चरण में कैंसर का पता चलने पर उपचार अधिक प्रभावी होता है।
अस्पताल प्रशासन ने आमजन से अपील की कि वे समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं और किसी भी असामान्य लक्षण की स्थिति में तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। इस मौके पर डॉ. अशोक रंगा, डॉ. अर्चना यादव, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. मंजीत यादव, डॉ. स्वाति, निकिता, मनीष यादव, सुधा यादव व ज्योति सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।