फोटो: 17रेवाड़ी। राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड पदक विजेता वैभवी। स्रोत: परिजन
- फोटो : अमेठी- मुंशीगंज मार्ग से कोहरे के बीच गुजरता स्कूली वाहन।
रेवाड़ी। जयपुर में नेशनल लेवल पर आयोजित हुई टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता गांव डोहकी निवासी 9वीं कक्षा की छात्रा वैभवी का बुधवार को स्वागत किया गया।
विज्ञापन
नैहचाना नवोदय स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा वैभवी ने नेशनल लेवल पर गोल्ड पदक हासिल कर विद्यालय और जिला का नाम रोशन किया है।
वैभवी सनसनवाल चौथी कक्षा से ही टेबल टेनिस खेल रही है। उसने ब्लॉक लेवल से लेकर जिला स्तर तक अनेक पदक हासिल किए हैं। वैभवी की मां आंगनवाड़ी वर्कर है और पिता सतीश कुमार गांव के पंच हैं। वैभवी ने जीत का श्रेय अपनी मां रीना, कोच प्रमोद यादव व सन्नी यादव को दिया है। संवाद