फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन सप्ताह के तहत तहसील व खंड स्तर पर लगेंगे कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से आगामी 20 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह के तहत ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ मनाने का निर्णय लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ उनके घर द्वार के नजदीक देना है। डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि सुशासन सप्ताह के तहत जन सुनवाई के लिए सुशासन कैंप का आयोजन जिला के ब्लॉक व तहसील स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जिला प्रशासन के अधिकारी स्वयं आमजन तक पहुंचेंगे और उनकी शिकायतों को सुनकर उनका निवारण करेंगे। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में आमजन की शिकायतों व समस्याओं की सुनवाई करके मौके पर ही उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा स्वयं आवेदक व शिकायकर्ता से फीडबैक ली जाएगी और उनकी पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे कैंप में उपस्थित होकर आमजन को बेहतरीन सेवाएं मुहैया करवाएं और उनकी समस्याओं का समाधान करें।
यह रहेगा जिला में कैंप का शेड्यूल
डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय बावल, 21 दिसंबर को नपा कार्यालय धारूहेड़ा, 22 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय डहीना, 23 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय कोसली, 24 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय खोल तथा 25 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय रेवाड़ी में सुशासन सप्ताह के मद्देनजर सुशासन कैंप का आयोजन किया जाएगा। सुशासन कैंप के सफल एवं बेहतरीन आयोजन के लिए तहसीलदार बावल, नायब तहसीलदार धारूहेड़ा, नायब तहसीलदार डहीना, तहसीलदार कोसली, नायब तहसीलदार मनेठी व तहसीलदार रेवाड़ी को नोडल अधिकारी तथा एडीसी रेवाड़ी, सीईओ जिला परिषद , एसडीएम बावल, एसडीएम कोसली, एसडीएम रेवाड़ी व सीटीएम रेवाड़ी को संबंधित कैंप का ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें