फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रोहिंग्या, बांग्लादेशियों को खोजने के लिए चलाया अभियान

Wed, 10 Dec 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना शहर और मॉडल टाऊन क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रहने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को खोजने के लिए विशेष सर्च अभियान चलाया गया है। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर झुग्गी–झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म व अन्य संदिग्ध स्थानों पर लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस टीम ने बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजात की भी जांच की। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है।
जिला पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है और आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।
जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें