फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले के राजीव गांधी खेल परिसरों की दशा सुधरेगी

Wed, 10 Dec 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धारूहेड़ा खेल स्टेडियम की खराब दशा। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के राजीव गांधी खेल परिसरों की दशा सुधरेगी। सरकार ने 1 करोड़ 49 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। यह बजट पीडब्ल्यूडी के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस राशि से गुरावड़ा, आशियाकी पांचोर, मनेठी और कोसली के खेल परिसरों की मरम्मत होगी। धारूहेड़ा को छोड़कर चारों परिसरों के लिए टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। तीन परिसरों में टेंडर हो चुके हैं और केवल वर्क ऑर्डर जारी होना बाकी है। कोसली खेल परिसर के लिए डीएनआईटी तैयार की जा रही है। इसके बाद इसका कार्य भी शुरू हो जाएगा।
अभी राजीव गांधी खेल परिसर में सुविधाएं न के बराबर हैं। अब राशि की मंजूरी मिलने और कार्य शुरू होने के बाद खिलाड़ियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन

हाईमास्ट लगाने से खिलाड़ियों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। वे अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। स्वीकृत बजट से बिल्डिंग की रिपेयरिंग, एथलेटिक ट्रैक और मैदानों को समतल करना, टूटी दीवारों की मरम्मत, मैदानों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को बेहतर किए जाएंगे।
बिल्डिंग की खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं, बास्केटबॉल कोर्ट की फर्श खराब है और रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण खिलाड़ी शाम को अभ्यास नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें