फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशे के खिलाफ शास्त्री नगर में चलाया अभियान

Sun, 03 Aug 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम के तहत पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने शास्त्री नगर में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि यह क्षेत्र हॉट स्पाट के रूप में चिह्नित है। नशे से अर्जित किया गया पाप का धन कभी फल फूल नहीं सकता। एनसीबी हरियाणा की ओर से नशा तस्करों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जा रही है। अब हरियाणा में नशे का व्यापार कतई स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन

ब्यूरो द्वारा वर्ष 2023 में 3823 अभियोग अंकित कर 5930 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। वर्ष 2024 में 3330 अभियोगों में 5328 नशा तस्करों को सलाखों का मार्ग दिखाया गया है।
विज्ञापन

इस वर्ष जनवरी से जून तक 1858 अभियोग अंकित करके 3051 अपराधियों को कारागार तक पहुंचाया गया है। इतना ही नहीं इस वर्ष नशा तस्करी में संलिप्त 87 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। उन्होंने आगे बताया कि नशे को समूल नष्ट करने के लिए दूसरा कार्य जागरूकता का किया जा रहा है ताकि कोई व्यक्ति नशे की दलदल में न चला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें