फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रशिक्षण कार्यक्रम में योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

Sun, 15 Mar 2026 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते मुख्य वक्
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के मीरपुर मंडल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पीपीपी कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थी ही आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पार्टी की संगठनात्मक मजबूती, कार्यशैली और आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो संगठन और कार्यकर्ताओं की ताकत के आधार पर आगे बढ़ती है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र और समाज के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन यादव सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें