फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कैडेट्स ने सीखे ड्रिल, फायर कंट्रोल ऑर्डर और नेतृत्व क्षमता के गुण

Mon, 07 Jul 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 11बच्चों को संबोधित करते सरकारी पॉलिटेक्निक लिसाना में लेफ्टिनेंट डॉ. कविता। स्रोत : ड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सरकारी पॉलीटेक्निक संस्थान लिसाना में चल रहे एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन कैंप कमांडेंट कर्नल वीएम सिंह के नेतृत्व में कैडेट्स को फायरिंग, ड्रिल, नेतृत्व क्षमता, सार्वजनिक भाषण का प्रशिक्षण दिया गया।
सुबह के सत्र में डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल सोमवीर सिंह के दिशानिर्देश में कैडेट्स को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद लेफ्टिनेंट डॉ. कविता ने नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक कौशल पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

इस सत्र में लीडरशिप के जरूरी गुण जैसे आत्मबल, ईमानदारी, अनुशासन, समय की पाबंदी, साहस जैसे गुणों पर बल दिया गया। व्यक्तित्व निर्माण में सामाजिक कौशल की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।
बताया गया कि एक अच्छा लीडर मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त होता है। उसकी सार्वजनिक बोलने की क्षमता पूरे समूह को प्रभावित कर सकती है।
दोपहर के सत्र में फायर कंट्रोल ऑर्डर एवं फायर एंड मूव विषय पर विशेष व्याख्यान दिया गया। इसमें कमांडर किस प्रकार से राइफल ग्रुप को आदेश देता है के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

व्याख्यान में 400 मीटर की रेंज पर इन्सास व एलएमजी राइफल से फायरिंग की रणनीति भी समझाई गई। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स में आत्मविश्वास, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक सोच को विकसित करने बारे जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें