फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खरखड़ा बस स्टैंड पर होगा बसों का नियमित ठहराव

Thu, 30 Jan 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
खरखड़ा गांव का बस स्टॉपेज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। खरखड़ा बस स्टैंड पर बसों के नियमित ठहराव की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। हरियाणा राज्य परिवहन के रेवाड़ी डिपो के महाप्रबंधक (जीएम) ने 30 जनवरी को आदेश जारी कर सभी चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि धारूहेड़ा मार्ग की सभी बसों का खरखड़ा बस स्टैंड पर अनिवार्य रूप से ठहराव हो।
महाप्रबंधक की ओर से जारी आदेश के अनुसार यदि कोई चालक या परिचालक इस निर्देश की अवहेलना करता है और यात्रियों को बस में चढ़ने-उतरने से वंचित करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरखड़ा निवासी प्रकाश यादव ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री तक पहुंचाया था। उन्होंने पत्र में बताया था कि वर्ष 2021 में भी इस संबंध में आदेश जारी किए गए थे लेकिन अब तक उनका पालन नहीं हुआ था। इसके कारण खरखड़ा बस स्टैंड से यात्रा करने वाले विद्यार्थियों, कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों और स्थानीय यात्रियों ने इस आदेश पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब बसें निश्चित रूप से रुकेंगी और लोगों की परेशानी खत्म होगी। उन्होंने प्रकाश यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रशासन का धन्यवाद किया और आशा जताई कि अधिकारी इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे। अब देखना यह होगा कि यह आदेश कितनी प्रभावी रूप से लागू होता है और क्या वाकई यात्रियों को इसका लाभ मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें