फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रूट पर हर आठ मिनट में मिलेगी बस

Fri, 30 Oct 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी बस स्टैंड पर जा रहे यात्री। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। त्योहारी सीजन में रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए परिवहन विभाग ने बसों का नया शेड्यूल निर्धारित किया है। रेवाड़ी डिपो की ओर से इस रूट पर 24 घंटे के दौरान कुल 93 समय निर्धारित किए गए हैं। अब रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रूट पर हर आठ मिनट पर बस मिलेगी।
विज्ञापन

नए शेड्यूल में हरियाणा रोडवेज की सरकारी बसों के 22 और निजी बसों के 71 फेरे शामिल हैं। बसों का संचालन होने पर यात्रियों को बसों के लिए अधिक देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विभाग ने समय-सारिणी की नियमित निगरानी करने और तय समय पर बस नहीं चलने की स्थिति में कार्रवाई करने की भी तैयारी की है।
रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के बीच प्रतिदिन औसतन 10 हजार यात्री सफर करते हैं। इस मार्ग से दोनों जिलों के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में लोग नौकरी, कारोबार, शिक्षा और अन्य जरूरी कार्यों के लिए एक-दूसरे जिले में आते-जाते हैं। ऐसे में इस रूट पर बसों का नियमित संचालन दोनों जिलों के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण बसों की उपलब्धता और समयबद्ध संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

नौकरीपेशा और विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के बीच रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों के लिए बसों की समय-सारिणी अहम है। सुबह और शाम के समय कामकाज के सिलसिले में आने-जाने वाले यात्रियों को बसों की उपलब्धता का सबसे अधिक लाभ मिल सकता है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों से रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ पहुंचने वाले लोगों के लिए भी निर्धारित समय पर बस मिलना जरूरी है। त्योहारों के दौरान खरीदारी, पारिवारिक कार्यक्रमों और अन्य कार्यों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को भी इससे सुविधा मिलने की उम्मीद है।

टाइमिंग मिस हुई तो होगी कार्रवाई
बसों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार हो, इसके लिए समय-सारिणी की नियमित निगरानी की जाएगी। यदि किसी बस का समय बार-बार मिस होता है या निर्धारित शेड्यूल के अनुसार संचालन नहीं किया जाता, तो संबंधित स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। इससे बस संचालकों की जवाबदेही तय करने और यात्रियों को समय पर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। 93 समय निर्धारित होने से रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर बस सेवा को व्यवस्थित करने का प्रयास किया गया है। अब यात्रियों को राहत मिलने के लिए जरूरी होगा कि तय समय-सारिणी का धरातल पर भी प्रभावी ढंग से पालन हो।

वर्जन:
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए समयसारिणी तय की गई है। यात्रियों की सुविधा के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। निगरानी के लिए टीम गठित कर दी गई है।-निरंजन शर्मा, महाप्रबंधक राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें